चौथे चरण के तहत बबाई में मतदान कल:तैयारियां पूरी, जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए एक वोटर डालेगा दो वोट, 16 नवंबर को चुने जाएंगे सरपंच
चौथे चरण के तहत बबाई में मतदान कल:तैयारियां पूरी, जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए एक वोटर डालेगा दो वोट, 16 नवंबर को चुने जाएंगे सरपंच
बबाई : राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में शनिवार (14 नवंबर) को जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। बबाई पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 17 वार्ड हैं। प्रशासन ने चुनावों की तैयारी पूरी कर ली है।

प्रशासन मतदान केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं कर रहा है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो सके।पोलिंग पार्टियों के लिए केंद्रों पर टेंट, पेयजल, जनरेटर और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। मतदान दलों के ठहरने और भोजन का इंतजाम भी किया जा रहा है।

केंद्रों पर बिजली के साथ अतिरिक्त लाइटें लगाई जा रही हैं, ताकि मतदान के दौरान परेशानी न हो। केंद्रों की साफ-सफाई कर उन्हें सजाया जा रहा है। प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है, ताकि मतदान दलों और मतदाताओं को सुविधा मिल सके। चुनाव को लेकर क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हैं और मतदान केंद्र तैयार किए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2534202


