ससुराल से लौट रहे युवक की हादसे में मौत:दो दिन बाद हुई शिनाख्त, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
ससुराल से लौट रहे युवक की हादसे में मौत:दो दिन बाद हुई शिनाख्त, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
चिड़ावा : चिड़ावा-सिंघाना रोड पर लाल चौक के पास बामनवास मोड़ पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से जान गंवाने वाले राहगीर की शुक्रवार को पहचान हो गई। मृतक ओमप्रकाश बुलानिया (बंसीधर के बेटे) चिड़ावा के निवासी थे। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया था।
सड़क पार करते समय वाहन ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश बुधवार सुबह बिसनपुरा स्थित अपने ससुराल से लौट रहे थे। इसी दौरान बामनवास मोड़ के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर शव की पहचान हो सकी।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
ओमप्रकाश वार्ड नंबर 10, पुरानी बस्ती के निवासी थे। वर्तमान में वह वार्ड नंबर 1, सुलताना का बास रोड पर रह रहे थे। चिड़ावा थाने के एएसआई दयाराम की मौजूदगी में उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में डॉ. संदीप जांगिड़ ने पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मजदूरी कर चलाते थे परिवार
ओमप्रकाश विवाहित थे और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में सात साल की बेटी नूपुर है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2534197


