[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क सुरक्षा अभियान: लायंस क्लब ने बांटे नि:शुल्क हेलमेट, जयन्त सोगानी ने किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क सुरक्षा अभियान: लायंस क्लब ने बांटे नि:शुल्क हेलमेट, जयन्त सोगानी ने किया जागरूक

मुंबई के सुरेश भगेरिया के आर्थिक सौजन्य से पंचदेव मंदिर सर्किल पर हुआ आयोजन, वाहन चालकों को पहनाए हेलमेट

झुंझुनूं : आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि रोकने के उद्देश्य से शुक्रवार को पंचदेव मंदिर सर्किल पर नि:शुल्क हेलमेट वितरण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुंबई के सुरेश भगेरिया (भगेरिया इंडस्ट्रीज) के आर्थिक सौजन्य से दुपहिया वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोलकाता प्रवासी जयन्त सोगानी का आयोजक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने दुपट्टा ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद सोगानी ने बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चला रहे चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और अपने हाथों से उन्हें हेलमेट पहनाए।

इस दौरान जयन्त सोगानी ने कहा कि बढ़ते यातायात के बीच जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है। हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना के समय अनमोल जीवन की रक्षा करने वाला सुरक्षा कवच है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए आयोजक संस्थाओं और भामाशाह सुरेश भगेरिया का आभार जताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लायंस क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. डीएन तुलस्यान ने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकारों के तहत स्वास्थ्य, पर्यावरण और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। हेलमेट का उपयोग स्वयं के साथ परिवार की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

कार्यक्रम में सचिव एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, प्रथम उपाध्यक्ष लायन शिवकुमार जांगिड़, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष लायन डॉ. देवेन्द्र सिंह शेखावत, कार्यक्रम संयोजक लायन महिपाल सिंह, लायन शिव रतन शर्मा, मांगीलाल वर्मा, मुबारिक अली पठान एवं वरदान मेडिज़न के संचालक शिवचरण हलवाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में आयोजकों ने आमजन से यातायात नियमों की पालना करने, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22