[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहाड़ीला की नवनिर्वाचित सरपंच पूजा सैनी ने संभाला पदभार, पेयजल और सड़क विकास को देंगी प्राथमिकता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पहाड़ीला की नवनिर्वाचित सरपंच पूजा सैनी ने संभाला पदभार, पेयजल और सड़क विकास को देंगी प्राथमिकता

ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, शिक्षा-चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण सहित चहुंमुखी विकास का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : पहाड़ीला ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच पूजा सैनी ने विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सरपंच ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए पंचायत क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का संकल्प लिया।

पेयजल, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं पर रहेगा जोर

कार्यभार संभालने के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरपंच पूजा सैनी ने कहा कि ग्राम पंचायत के लोगों ने उन्हें जो स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद दिया है, उसकी गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा से काम करेंगी। पंचायत क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में पेयजल समस्या का समाधान, शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण तथा सड़क निर्माण और पहाड़ी क्षेत्र के विकास कार्य उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। पूजा सैनी ने कहा कि पहाड़ीला ग्राम पंचायत उनका पूरा परिवार है और सभी ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में राजस्व गांव किरोड़ी नोहरा के ग्रामीणों का विशेष सहयोग देखने को मिला। इस अवसर पर शीशराम सैनी, राजेंद्र सैनी, परमेश्वर सैनी, उपसरपंच सुमन देवी, पंच पुष्पा देवी, सुशीला स्वामी, शिवपाल सैनी, संतरा देवी, सुभाष सैनी, मनोहर लाल, उमेद मीणा और किरण स्वामी सहित ग्राम पंचायत के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22