[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवनिर्वाचित सरपंच पंकज मीणा ने संभाला कार्यभार, बोले- पूरे गांव का होगा समान विकास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नवनिर्वाचित सरपंच पंकज मीणा ने संभाला कार्यभार, बोले- पूरे गांव का होगा समान विकास

भैरूजी महाराज की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, ग्रामीणों ने साफा व माला पहनाकर किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : निकटवर्ती ग्राम पंचायत टोडपुरा में नवनिर्वाचित सरपंच पंकज मीणा ने विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे गांव को एक परिवार बताते हुए बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में विकास कार्य करवाने का संकल्प लिया।

भैरूजी महाराज की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

कार्यभार संभालने से पहले नवनिर्वाचित सरपंच पंकज मीणा ने टोडपुरा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर पहुंचकर भैरूजी महाराज की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद गांव के बड़े-बुजुर्गों और ग्रामीणों का आशीर्वाद लेकर ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचे और विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

हर वार्ड में करवाएंगे विकास कार्य

कार्यभार ग्रहण करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरपंच पंकज मीणा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब वे किसी एक पक्ष के नहीं, बल्कि पूरे गांव के सरपंच हैं। टोडपुरा उनका परिवार है और पंचायत के प्रत्येक वार्ड में पंचों एवं ग्रामीणों के सहयोग से विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी क्षेत्रों में समान रूप से काम करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके सफल और विकासपरक कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम में पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों के साथ उपसरपंच सरिता सैनी, वार्ड पंच बाबूलाल मीणा, मुकेश धींवा, सुनील सैनी, हरचंद मेघवाल, लक्ष्मण गुर्जर, नरेश मीणा, छोटी देवी, मीरा देवी, अशोक मीणा, मोहिनी देवी, कौशल्या देवी, विमला देवी, रोहिताश योगी, पिंकी कंवर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22