[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में SSR के बाद 21,93,228 वोटर्स रजिस्टर्ड:DEO आशीष मोदी बोले- 11 दिसंबर तक लिए जाएंगे आपत्तियां और दावे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में SSR के बाद 21,93,228 वोटर्स रजिस्टर्ड:DEO आशीष मोदी बोले- 11 दिसंबर तक लिए जाएंगे आपत्तियां और दावे

सीकर में SSR के बाद 21,93,228 वोटर्स रजिस्टर्ड:DEO आशीष मोदी बोले- 11 दिसंबर तक लिए जाएंगे आपत्तियां और दावे

सीकर : सीकर में आज भारत सरकार के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR-2027) के तहत वोटर लिस्ट्स का प्रारूप प्रकाशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि सीकर जिले में प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार कुल 21 लाख 93 हजार 228 मतदाता रजिस्टर्ड हैं, जिनमें पुरुष 11,53,131, महिला 10,40,078 तथा ट्रांसजेंडर 19 हैं।

DEO आशीष मोदी ने बताया कि प्रारूप वोटर्स लिस्ट के प्रकाशन के साथ ही जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की वोटर्स लिस्ट संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में उपलब्ध हो गई हैं। प्रारूप मतदाता सूची वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है। ऑनलाइन कोई भी वोटर अपना नाम वोटर लिस्ट में देख सकता है। इसके अलावा सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के पास संबंधित बूथ की प्रारूप मतदाता सूची की हार्ड कॉपी रहेगी।

11 दिसंबर तक दर्ज करवा सकेंगे दावे और आपत्तियां DEO आशीष मोदी ने बताया कि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। संबंधित ईआरओ को इस दौरान मिलने वाले आवेदनों का निस्तारण 28 दिसंबर तक करना होगा। वोटर्स लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

फॉर्म- 6, 7 और 8 से करवा सकेंगे संशोधन

DEO आशीष मोदी ने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने और बाकी डिटेल्स में संशोधन की प्रक्रिया चलती रहती है। इसके लिए फॉर्म-6, फॉर्म-7 व फॉर्म-8 भरकर एप्लाई कर सकते हैं। वोटर्स ECINet ऐप, वोटर्स पोर्टल https://voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन भी एप्लाई कर सकते हैं या संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22