[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में अवैध होर्डिंग्स और बैनर पर नगर परिषद की कार्रवाई, विभिन्न सर्किलों से प्रचार सामग्री जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में अवैध होर्डिंग्स और बैनर पर नगर परिषद की कार्रवाई, विभिन्न सर्किलों से प्रचार सामग्री जब्त

बिना अनुमति पोस्टर-बैनर लगाने वालों पर होगी सख्ती, आगे से जब्ती के साथ वसूला जाएगा जुर्माना

सीकर : शहर की सुंदरता और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर परिषद ने अवैध प्रचार सामग्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर परिषद की टीम ने चेतावनी बोर्ड लगाने के बावजूद बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स, बैनर और बोर्ड जब्त किए।

जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार सभापति खतीजा बानो एवं आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में नगर परिषद की टीम ने कल्याण सर्किल, जाट बाजार, घंटाघर, सालासर स्टैंड, रामलीला मैदान, बहड़ सर्किल और बजरंग कांटा सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की।

नगर परिषद ने आमजन, कोचिंग संस्थानों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, राजनीतिक दलों एवं अन्य संस्थाओं से अपील की है कि शहर की ऐतिहासिक विरासत और सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी सर्किल, सार्वजनिक स्थल या प्रतिबंधित स्थान पर बिना अनुमति पोस्टर, बैनर और होर्डिंग नहीं लगाएं। प्रचार सामग्री केवल नगर परिषद द्वारा निर्धारित अधिकृत स्थानों पर अनुमति लेने के बाद ही लगाई जाए।

अवैध प्रचार सामग्री से दुर्घटनाओं की आशंका

नगर परिषद के अनुसार सर्किलों, चौराहों और डिवाइडरों पर अवैध रूप से पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग लगाने से शहर का सौंदर्य प्रभावित होता है। साथ ही वाहन चालकों का ध्यान भटकने और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। आमजन की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए परिषद ने नियमों की पालना करने की अपील की है।

नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में बिना अनुमति लगाए जाने वाले फ्लेक्स, बैनर और होर्डिंग जब्त किए जाएंगे तथा संबंधित लोगों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। परिषद का उद्देश्य अनधिकृत प्रचार सामग्री पर रोक लगाने के साथ ही सीकर की पहचान, ऐतिहासिक विरासत और सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता को सुरक्षित रखना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22