[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चतुर्थ चरण के मतदान के दिन 14 और 16 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चतुर्थ चरण के मतदान के दिन 14 और 16 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

चूरू जिले की छह पंचायत समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों में लागू रहेगा आदेश, पुनर्मतदान होने पर भी संबंधित क्षेत्र में रहेगा अवकाश

चूरू : पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के मतदान को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 एवं 16 नवंबर को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 14 नवंबर तथा पंच एवं सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), चूरू, चूरू उत्तर, रतनगढ़ एवं सुजानगढ़ पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्न कराया जाएगा।

इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदान क्षेत्र में पुनर्मतदान की स्थिति बनती है तो पुनर्मतदान की निर्धारित तिथि को भी संबंधित क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22