बिसाऊ के सचिन शर्मा का जूनियर कमीशंड ऑफिसर (धर्म गुरु) पद पर चयन, कस्बे में खुशी की लहर
13 नवंबर को बस स्टैंड से घोडेला भवन तक निकलेगी भव्य रैली, सम्मान समारोह में होगा अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के चेजारान मोहल्ले के भवानीपुरा निवासी होनहार युवा सचिन शर्मा का जूनियर कमीशंड ऑफिसर (धर्म गुरु) पद पर चयन होने से बिसाऊ में खुशी का माहौल है। सचिन की इस उपलब्धि से परिवार, समाज और क्षेत्रवासियों में उत्साह है। चयन के बाद उनका प्रशिक्षण महाराष्ट्र स्थित आर्टिलरी सेंटर में होगा।
उपलब्धि पर बधाई देने वालों का लगा तांता
सचिन शर्मा की सफलता को क्षेत्रवासी बिसाऊ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं। उनके घर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का लगातार पहुंचना जारी है। परिजनों और मोहल्लेवासियों में उनकी इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह है।
बस स्टैंड से घोडेला भवन तक निकलेगी रैली
सचिन शर्मा के चयन की खुशी में 13 नवंबर को भव्य रैली एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। रैली दोपहर 3 बजे बस स्टैंड से रवाना होकर घोडेला भवन पहुंचेगी। यहां सचिन शर्मा का स्वागत कर सम्मान किया जाएगा। सचिन की इस उपलब्धि से कस्बे में गौरव और उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2531503


