पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, सांसद कस्वां सहित वरिष्ठ नेताओं ने गांवों में की जनसभाएं
सिरसली, लालासर, पीथिसर और बीनासर में किया जनसंपर्क, जिला परिषद एवं पंचायत समिति के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में चूरू सांसद राहुल कस्वां, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने सिरसली, लालासर, पीथिसर और बीनासर ग्राम पंचायतों का दौरा कर विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया। नेताओं ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।
इस दौरान जिला परिषद वार्ड संख्या 22 से संतोष बाबल, वार्ड 23 से आशा स्वामी, वार्ड 24 से शांति देवी देहडू, वार्ड 25 से लक्ष्मी प्रजापत और वार्ड 26 से प्रकाश बुडानिया के समर्थन में प्रचार किया गया। वहीं पंचायत समिति प्रत्याशियों प्यारेलाल दानोदिया, सुशीला सिहाग, मनोज कस्वा, राकेश मेघवाल, नफीसा बानो, नरेश धानिया, पूजा कांटिवाल, राधेश्याम मेघवाल, ममता, ओमपाल सिंह, बनवारी मेघवाल, गोवर्धन कस्वां, मीरा कुरडा भाकर, संगीता मेघवाल, छोटू देवी सिहाग, कैलाश मेघवाल, सुमन मेघवाल, नरेंद्र जांगिड़, कविता कडवासरा, विनोद राबिया, मेनुदीन खां, महेंद्र मेघवाल, पूर्णाराम बगड़िया, सविता और दिनेश के समर्थन में भी जनसभाएं की गईं।

जनसभाओं में नेताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पेयजल और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ चुनाव प्रचार में जुटने और मतदाताओं तक पार्टी की विचारधारा एवं विकास योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।
चूरू सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है, लेकिन भाजपा सरकार की नीतियों में ग्रामीण विकास को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिल रही है। कांग्रेस ने पंचायती राज को मजबूत बनाने, सत्ता का विकेंद्रीकरण करने और गांवों तक विकास पहुंचाने का ऐतिहासिक काम किया है। गांव मजबूत होंगे, तभी प्रदेश मजबूत होगा। जिला परिषद और पंचायत समितियों के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए, लेकिन आज गांवों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से आमजन परेशान है। भाजपा सरकार को जनता के बुनियादी मुद्दों से ज्यादा राजनीति की चिंता है। कांग्रेस ने हमेशा गांव, गरीब, किसान और मजदूर को केंद्र में रखकर राजनीति की है।
पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी का अंतर अब ग्रामीण जनता भी समझ चुकी है। गांवों में आज भी सड़क, पेयजल, बिजली और चिकित्सा जैसी बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं। मनरेगा, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना और गरीब परिवारों को सामाजिक सुरक्षा देना कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच का हिस्सा रहा है। कांग्रेस का लक्ष्य गांवों की तस्वीर बदलना है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो वादे किए थे, उनका हिसाब अब जनता मांग रही है। महंगाई से आम परिवार परेशान है, किसान अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और युवा रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और गरीब वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता जमील चौहान और पार्षद लीलाधर चुलेट ने किया।
इस दौरान पीसीसी सचिव रियाजत खां, चूरू विधानसभा प्रभारी भीमराज जाखड़, पूर्व सभापति पायल सैनी, धर्मेंद्र बुडानिया, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, नारायण बालाण, सुनीता कपुरिया, शिवकुमार शर्मा, विमल शर्मा, सुमित महनसरिया, मनीष कुमावत, आरिफ पिथिसर, जंगशेर खां, विनोद खटीक, आदिल कुरेशी, अजीज खां, घनश्याम अलवरिया, बजरंग मेघवाल, रामरतन सिहाग, अहसान खां, जितेंद्र बाबल, जयचंद मेघवाल, कमला पुनिया, किशनाराम बाबल, योगेश ढाका, कृष्ण सुण्डा, रामचंद्र सुण्डा, राजेश फौजी, सुरेश फोगावट और नाजम अली खां सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2531456

