चूरू में 3 जगह नाकाबंदी, चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट:गाड़ियों की हो रही कड़ी जांच, संदिग्ध लोगों से की जा रही पूछताछ
चूरू में 3 जगह नाकाबंदी, चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट:गाड़ियों की हो रही कड़ी जांच, संदिग्ध लोगों से की जा रही पूछताछ
चूरू : चूरू में पंचायतीराज चुनाव से पहले पुलिस ने 3 जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। यह नाकाबंदी सरदारशहर-रतनगढ़ तिराहे, गाजसर गांव के पास और सदर थाना क्षेत्र के नजदीक की गई।
पुलिस का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। एसपी निष्चय प्रसाद एम के निर्देश पर और एएसपी सुनील कुमार की निगरानी में पुलिस टीमों ने जांच की। पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों के दस्तावेज जांचे और तलाशी ली। दूसरे राज्यों और जिले के बाहर से आने वाले वाहनों पर खास नजर रखी गई। डीएसपी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान वाहनों में लगी काली फिल्म, अवैध हथियार, अवैध शराब और अन्य प्रतिबंधित सामान की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2530915

