[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आसलसर की मुख्य सड़क पर पानी जमा:पाइपलाइन लीकेज और निकासी की व्यवस्था नहीं, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

आसलसर की मुख्य सड़क पर पानी जमा:पाइपलाइन लीकेज और निकासी की व्यवस्था नहीं, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

आसलसर की मुख्य सड़क पर पानी जमा:पाइपलाइन लीकेज और निकासी की व्यवस्था नहीं, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत आसलसर की मुख्य सड़क पर लंबे समय से पानी जमा है। इससे सड़क पर कीचड़ फैल गया और राहगीरों व वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों को कई बार बताने के बाद भी समस्या का स्थायी हल नहीं निकला।

ये सड़क मेगा हाईवे से आसलसर होते हुए अजीतसर, धीरासर, जासासर और जसरासर के रास्ते जिला मुख्यालय चूरू तक जाती है। इस मार्ग से रोज बड़ी संख्या में ग्रामीण और वाहन चालक गुजरते हैं।

गांव के सामाजिक कार्यकर्ता बाबू खान ने बताया- पाइपलाइन लीकेज और पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में नालियां बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था करने से इसका स्थायी हल हो सकता है।

ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते जलभराव का हल नहीं निकाला गया तो वे एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।

पीएचईडी विभाग सरदारशहर के अधिशासी अभियंता रामदेव पारीक ने बताया कि पाइपलाइन लीकेज ठीक करवाई जाएगी। इसके बाद जलभराव की समस्या नहीं रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22