सोशल-मीडिया फ्रेंड ने 39 साल की महिला से किया रेप:नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ और घर से सामान चोरी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
सोशल-मीडिया फ्रेंड ने 39 साल की महिला से किया रेप:नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ और घर से सामान चोरी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
सीकर : सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड के 39 साल की महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला की 13 साल की नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की। आरोपी युवक महिला के घर से सामान भी चोरी करके ले गया। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
39 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि आज से करीब 1 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उनकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने महिला के साथ कई बार रेप किया। जब महिला इसका विरोध करती तो आरोपी युवक उसे धमकियां देने लगता।
एक दिन जब महिला घर पर नहीं थी तो आरोपी युवक ने महिला की नाबालिग लड़की के साथ भी छेड़छाड़ की। हालांकि नाबालिग लड़की के चिल्लाने पर आरोपी डर गया और फरार हो गया। एक दिन मौका पाकर आरोपी महिला के मकान से सामान भी चोरी करके ले गया।
पुलिस के अनुसार महिला आरोपी युवक का वास्तविक नाम पता भी नहीं जानती है। महिला के पास तो उसका नंबर है। अब इसी नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2530824


