[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय ट्रेडिशनल कुश्ती के लिए राजस्थान टीम घोषित, 12 में से 6 पहलवान झुंझुनूं के


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बगड़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय ट्रेडिशनल कुश्ती के लिए राजस्थान टीम घोषित, 12 में से 6 पहलवान झुंझुनूं के

पुष्कर में हुई चयन प्रतियोगिता, 18-19 नवंबर को आगरा में होगी राष्ट्रीय स्पर्धा

बगड़ : सीनियर राष्ट्रीय ट्रेडिशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की टीम का चयन कर लिया गया है। टीम गठन के लिए पुष्कर व्यायामशाला में चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर के पहलवानों ने भाग लिया। चयनित पहलवान 18 व 19 नवंबर को आगरा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रदेश सचिव झाझड़िया ने बताया कि पुरुष और महिला वर्ग में कुल 12 पहलवानों का चयन किया गया है। इनमें छह पहलवान झुंझुनूं जिले के हैं।

पुरुष वर्ग में चयनित पहलवान

57 किलो भार वर्ग में सुरेंद्र (झुंझुनूं), 65 किलो में विकास (सीकर), 74 किलो में अनुज (झुंझुनूं), 86 किलो में यश चौधरी (सीकर), 97 किलो में निशांत (झुंझुनूं) तथा 125 किलो भार वर्ग में सचिन (झुंझुनूं) का चयन हुआ है।

महिला वर्ग में चयनित पहलवान

50 किलो भार वर्ग में मनस्वी (अजमेर), 53 किलो में पलक (उदयपुर), 57 किलो में कुमकुम (अजमेर), 62 किलो में पूजा (हनुमानगढ़), 68 किलो में अन्नू (झुंझुनूं) तथा 76 किलो भार वर्ग में तन्नू (झुंझुनूं) राजस्थान टीम में जगह बनाने में सफल रहीं।

झुंझुनूं के छह पहलवानों के चयन से जिले के कुश्ती प्रेमियों और खेल जगत में उत्साह है। अब सभी चयनित पहलवान आगरा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22