[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में आईटीबीपी के रिटायर्ड DIG के मकान में चोरी:चोरों ने 20 चांदी के सिक्के और सोने-चांदी के गहने चुराए; परिवार के साथ जयपुर रहते हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में आईटीबीपी के रिटायर्ड DIG के मकान में चोरी:चोरों ने 20 चांदी के सिक्के और सोने-चांदी के गहने चुराए; परिवार के साथ जयपुर रहते हैं

रींगस में आईटीबीपी के रिटायर्ड DIG के मकान में चोरी:चोरों ने 20 चांदी के सिक्के और सोने-चांदी के गहने चुराए; परिवार के साथ जयपुर रहते हैं

रींगस : रींगस में आईटीबीपी के रिटायर्ड डीआईजी राजेंद्र कुमार वर्मा के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। वार्ड नंबर 33 स्थित न्यू कॉलोनी के मकान से चोर सोने-चांदी के गहने और सिक्के चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

राजेंद्र कुमार वर्मा ने बुधवार को रींगस थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस के मुताबिक, वर्मा सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के साथ जयपुर में रहते हैं और रींगस स्थित मकान पर आते-जाते रहते हैं। बुधवार को उनके बड़े भाई ने फोन कर मकान में चोरी होने की सूचना दी।

दो अलमारियां तोड़कर गहने और चांदी के सिक्के चुराए

सूचना मिलने पर राजेंद्र कुमार वर्मा रींगस पहुंचे। मकान की जांच करने पर दो अलमारियां टूटी हुई मिलीं। वर्मा के मुताबिक, चोर उनकी मां के रखे 20 चांदी के सिक्के, चांदी की एक पायजेब और सोने के टॉप्स सहित करीब 1.50 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोरी के मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22