[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत:चूरू में NH-52 पर हादसा, 4 लोग घायल; ड्राइवर गाड़ी लेकर हो गया फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत:चूरू में NH-52 पर हादसा, 4 लोग घायल; ड्राइवर गाड़ी लेकर हो गया फरार

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत:चूरू में NH-52 पर हादसा, 4 लोग घायल; ड्राइवर गाड़ी लेकर हो गया फरार

चूरू : चूरू में NH-52 पर झंकार होटल के पास तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार चार-पांच बार पलटी। उसमें सवार 50 वर्षीय कुसुम की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। घायलों को हाईवे एम्बुलेंस से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। डॉक्टरों ने कुसुम को मृत घोषित किया और घायलों का इलाज किया।

हरियाणा के सतनाली, महेंद्रगढ़ निवासी 28 वर्षीय प्रदीप ने बताया कि परिवार पातलीसर गांव में गमी में शामिल होने आया था। लौटते समय वे झंकार होटल के पास कार में सीएनजी भरवाकर सड़क पर चढ़ रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में 60 वर्षीय विजय सिंह, 28 वर्षीय प्रदीप, 50 वर्षीय शशि और 55 वर्षीय उम्मेद कंवर घायल हुए। टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से कार समेत फरार हो गया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस इमरजेंसी वार्ड पहुंची और कुसुम का शव मॉर्च्युरी में रखवाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22