[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में दिनदहाड़े चोरी, मकान के ताले तोड़कर करीब 2 लाख रुपए की नकदी व सामान ले गए चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में दिनदहाड़े चोरी, मकान के ताले तोड़कर करीब 2 लाख रुपए की नकदी व सामान ले गए चोर

बिसाऊ में दिनदहाड़े चोरी, मकान के ताले तोड़कर करीब 2 लाख रुपए की नकदी व सामान ले गए चोर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे के चेजारान मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना में करीब 2 लाख रुपए की नकदी सहित कीमती सामान चोरी होने की आशंका जताई गई है। मामले को लेकर मकान मालिक ने पुलिस थाना बिसाऊ में लिखित शिकायत देकर चोरी का मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार वार्ड नंबर 13 निवासी सज्जन कुमार तुनवाल के मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए। शिकायत में करीब 2 लाख रुपए की नकदी और अन्य सामान चोरी होने का उल्लेख किया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पार्षद प्रतिनिधि रिनेश सिरसवा, विमल कुमार चेजारा सहित मोहल्ले के अन्य गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे। परिवादी ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर चोरी की वारदात का खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा चोरी हुए सामान की बरामदगी करवाने की मांग की है।

चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में चिंता

कस्बे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों में चिंता बनी हुई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और गश्त व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22