बिसाऊ में गौचर भूमि में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
ट्रांसफार्मर के पास जमा कचरे से बना रहता है आग का खतरा, सफाई करवाने की उठी मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के चेजारान मोहल्ले में गोरखनाथ मंदिर के पास स्थित गौचर भूमि में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वार्ड नंबर 15 एवं 12 के पार्षद प्रतिनिधि रिनेश सिरसवा और विमल कुमार चेजारा ने संबंधित विभागों को सूचना दी।
सूचना पर फायर बिग्रेड ठेकेदार राकेश झाझड़िया दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं बिजली विभाग के ठेकेदार श्रवण कुमार एवं कर्मचारी उम्मेद खान भी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया।

ट्रांसफार्मर के पास जमा कचरा बन रहा खतरा
मौके पर मौजूद रिनेश सिरसवा और विमल कुमार चेजारा ने बताया कि बिजली ट्रांसफार्मर के पास बड़ी मात्रा में कचरा जमा है। इसके कारण यहां आग लगने की घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से ट्रांसफार्मर के आसपास जमा कचरे को तत्काल हटवाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समय रहते आग पर काबू पाने पर राहत जताई। साथ ही गौचर भूमि एवं ट्रांसफार्मर के आसपास नियमित सफाई करवाने की मांग की, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2528709

