[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान प्रभारी सजंय भाटिया से मिले नवलगढ़ बीजेपी नेता:संगठन और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा, गुलदस्ता और मिठाई देकर किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

राजस्थान प्रभारी सजंय भाटिया से मिले नवलगढ़ बीजेपी नेता:संगठन और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा, गुलदस्ता और मिठाई देकर किया स्वागत

राजस्थान प्रभारी सजंय भाटिया से मिले नवलगढ़ बीजेपी नेता:संगठन और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा, गुलदस्ता और मिठाई देकर किया स्वागत

नवलगढ़ : मनोहर सिंह घोड़ीवारा और भाजपा नेता दिनेश सिंह शेखावत ने दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान घोड़ीवारा और शेखावत ने संजय भाटिया को पुष्पगुच्छ और मिठाई भेंट की। साथ ही पारंपरिक शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

संगठन को मजबूत बनाने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

बैठक में क्षेत्र के विकास, संगठन की गतिविधियों और पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान भाटिया ने कार्यकर्ताओं से सेवा भाव के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर काम करने का आह्वान किया।

एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने का भरोसा

मनोहर सिंह घोड़ीवारा ने राष्ट्रीय नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। दिनेश सिंह शेखावत हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के साथ भाजपा नेता के रूप में संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ कई वरिष्ठ सहयोगी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22