जाम में फंसी मरीज को ले जा रही एंबुलेंस:पलसाना के खंडेला रोड, मुख्य बाजार और गलियों में लगी वाहनों की कतारें
जाम में फंसी मरीज को ले जा रही एंबुलेंस:पलसाना के खंडेला रोड, मुख्य बाजार और गलियों में लगी वाहनों की कतारें
पलसाना : पलसाना में मंगलवार को दिनभर जाम लगा रहा। खंडेला रोड, मुख्य बाजार और आसपास की गलियों में वाहनों की भीड़ के कारण चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। लोगों को जाम से निकलने के लिए देर तक इंतजार करना पड़ा।
जाम में मरीज को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस भी फंस गई। चालक ने पलसाना बाजार की ओर से रास्ता निकालने की कोशिश की, लेकिन वहां भी वाहनों की भीड़ के कारण एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी। इससे मरीज को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हुई।
सूचना मिलने पर रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुख्य बाजार और आसपास के रास्तों पर यातायात संभाला। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को क्रम से निकलवाकर जाम खुलवाया और काफी देर तक यातायात व्यवस्था संभाली।

कस्बे में वाहनों की आवाजाही के दबाव के कारण अक्सर जाम लगता है। मुख्य बाजार और खंडेला रोड पर वाहनों की संख्या ज्यादा रहने से स्थिति बिगड़ जाती है। कस्बेवासियों ने स्थायी यातायात व्यवस्था करने और जाम से राहत दिलाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2524863


