सीकर में CNG सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा:सांवली से जयपुर जा रहा था; पुलिस ने ट्रैफिक करवाया डायवर्ट
सीकर में CNG सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा:सांवली से जयपुर जा रहा था; पुलिस ने ट्रैफिक करवाया डायवर्ट
सीकर : सीकर शहर में सोमवार रात करीब एक बजे सीएनजी सिलेंडर से भरा एक ट्रक बैलेंस बिगड़ने पर पलट गया। ट्रक सांवली से जयपुर जा रहा था। इससे पहले ही हादसा हो गया। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। हालांकि घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

सदर थाना SHO पवन कुमार चौबे ने बताया कि घटना सांवली चौराहे की है। CNG सिलेंडर से भरा ट्रक अनबैलेंस होने पर सांवली चौराहे पर सड़क किनारे पलट गया। इस कारण जाम लग गया था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को डायवर्ट करवाया। मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाकर रवाना किया गया। घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। न ही कोई गैस लीक हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2524825


