जाजोद के गोपीनाथजी और खेड़ी बालाजी मंदिर में अन्नकूट:मूंग, मोठ, चावल और बाजरे का भोग लगाया; भक्तों ने दर्शन कर मंगलकामना की
जाजोद के गोपीनाथजी और खेड़ी बालाजी मंदिर में अन्नकूट:मूंग, मोठ, चावल और बाजरे का भोग लगाया; भक्तों ने दर्शन कर मंगलकामना की
जाजोद : जाजोद के गोपीनाथजी मंदिर और खेड़ी के बालाजी मंदिर में अन्नकूट का त्योहार मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया। दोपहर 12 बजे भगवान कृष्ण को मूंग, मोठ, चावल और बाजरे का भोग लगाया गया। मूली और कढ़ी के साथ अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया।
मंदिर के पुजारी ने इस संबंध में बताया कि पूजा के दौरान देश और प्रदेश में सुख-शांति और सौहार्द की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने देश की खुशहाली और भाईचारे के लिए प्रार्थना की। दोनों मंदिरों में ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने प्रसाद लिया। ग्रामीणों ने कहा कि अन्नकूट का पर्व आपसी प्रेम और एकता का प्रतीक है। इस दिन गांव के लोग साथ मिलकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2524192


