[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद बांटा, 56 भोग लगाया:श्रीकल्याण धाम में महालक्ष्मी पूजन; कल बहनें करेंगी भाइयों काे तिलक सीकर1 मिनट पहले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद बांटा, 56 भोग लगाया:श्रीकल्याण धाम में महालक्ष्मी पूजन; कल बहनें करेंगी भाइयों काे तिलक सीकर1 मिनट पहले

सीकर के मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद बांटा, 56 भोग लगाया:श्रीकल्याण धाम में महालक्ष्मी पूजन; कल बहनें करेंगी भाइयों काे तिलक सीकर1 मिनट पहले

सीकर‌ : सीकर‌ जिले में मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ अन्नकूट प्रसाद तैयार किया गया। दूजोद गेट स्थित श्रीकल्याण धाम‌ में महंत विष्णु महाराज के सान्निध्य में अन्नकूट प्रसाद और ज्वारे वितरण के साथ ही 16 दिवसीय महालक्ष्मी पूजन पूरा हुआ।

सीकर के प्रमुख मंदिरों में भगवान को 56 भोग और विभिन्न तरह के पकवानों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसाद बांटा गया।5 दिन तक चलने वाला दीपोत्सव इस बार छह दिन तक मनाया जा रहा है। दीपावली के अगले दिन सूर्योदय के समय उग्या तिथि में अमावस्या रहने के कारण गोवर्धन पूजा सोमवार की बजाय मंगलवार को हुई। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मंगलवार को मनाया गया।

अलग-अलग पकवान का लगाया भोग

आज दोपहर 2 बजे तक पड़वा तिथि रही। इसके बाद दूज तिथि शुरू हुई। इसलिए सूर्योदय की तिथि के हिसाब से 11 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी। गोवर्धन पूजा पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया गया। इसमें कई तरह की सब्जियां, दाल, चावल, पूड़ी, हलवा और अन्य पकवान शामिल किए जाते हैं। मंदिरों में सुबह से ही प्रसाद तैयार करने की व्यवस्था की गई थी। पूजा के बाद भगवान को भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा जाएगा।

बहनें कल करेंगी भाइयों काे तिलक

दीपोत्सव का आखिरी पर्व भाई दूज 11 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। भाई भी बहनों को उपहार देंगे। भाई दूज के साथ छह दिन तक चलने वाले दीपोत्सव का समापन होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22