[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पांच पंचायत समितियों के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पांच पंचायत समितियों के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूरा

431 मतदान केंद्रों के लिए 584 कंट्रोल यूनिट और 1168 बैलेट यूनिट आवंटित, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

सीकर : पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण के मतदान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी हुई।

इस दौरान लक्ष्मणगढ़, बलारां, फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी और नेछवा पंचायत समिति क्षेत्रों के कुल 431 मतदान केंद्रों के लिए 584 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 1168 बैलेट यूनिट (बीयू) आवंटित की गईं।

रेंडमाइजेशन में बलारां के 73 मतदान केंद्रों के लिए 99 कंट्रोल यूनिट और 198 बैलेट यूनिट, फतेहपुर के 96 केंद्रों के लिए 130 कंट्रोल यूनिट और 260 बैलेट यूनिट, लक्ष्मणगढ़ के 99 केंद्रों के लिए 134 कंट्रोल यूनिट और 268 बैलेट यूनिट, नेछवा के 84 केंद्रों के लिए 114 कंट्रोल यूनिट और 228 बैलेट यूनिट तथा रामगढ़ शेखावाटी के 79 केंद्रों के लिए 107 कंट्रोल यूनिट और 214 बैलेट यूनिट आवंटित की गईं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रेंडमाइजेशन संपन्न कराया गया, ताकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।

बैठक में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी सहित भाजपा से महावीर प्रसाद सैन, कांग्रेस से एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा, बहुजन समाज पार्टी से भंवरलाल दानोदिया और आम आदमी पार्टी से शिवनाथ सिंह सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22