राठौड़ और सहारण ने चूरू में लोगों से की रामा-श्यामा:व्यापारियों और आमजन को दीपावली की शुभकामनाएं दीं
राठौड़ और सहारण ने चूरू में लोगों से की रामा-श्यामा:व्यापारियों और आमजन को दीपावली की शुभकामनाएं दीं
चूरू : चूरू में दीपावली पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने व्यापारियों और आमजन से रामा-श्यामा की। दोनों ने देश और प्रदेश में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।
दोनों नेताओं ने मोजासिया चौक से रामा-श्यामा कार्यक्रम शुरू किया। इसके बाद वे गढ़ चौराहा और सफेद घंटाघर होते हुए सुभाष चौक पहुंचे। रास्ते में व्यापारियों, दुकानदारों और आमजन ने उनका स्वागत किया। राठौड़ और सहारण ने लोगों को दीपावली की बधाई दी और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की।
‘बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दिवाली’
राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करता है। उन्होंने लोगों से मिलजुलकर दीपावली मनाने और एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने की अपील की।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि दीपावली रोशनी के साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश भी देती है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने कहा कि दीपावली सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाती है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, वासुदेव चावला, मोहनलाल गढ़वाल, उपसभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया, भास्कर शर्मा, सुरेश सारस्वत, दयाल सिंह, निरंजन सिंह, नंदू मोजासिया, दीनदयाल सैनी, राजेश रक्षक, मदन गोपाल बालाण, सुनील ढाका, अश्वनी बुडानिया, रजत शर्मा, श्रीराम पिपलवा, बाबु पाटिल और आकाश सैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2521870


