श्रीमाधोपुर में घरों में गोवर्धन पूजा हुई:मंगलवार को मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव, गोपीनाथजी को 21 क्विंटल भोग लगेगा
श्रीमाधोपुर में घरों में गोवर्धन पूजा हुई:मंगलवार को मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव, गोपीनाथजी को 21 क्विंटल भोग लगेगा
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को घरों में गोवर्धन पूजा हुई। लोगों ने घरों के चौक में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई और भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में गोवर्धन महाराज की पूजा की।
श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कैलाश सारस्वत और ऊषा सारस्वत ने बताया कि मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। इसी आस्था के साथ हर साल पूजा की जाती है। कई घरों में मंगलवार को भी गोवर्धन पूजा होगी।
शहर के मंदिरों में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। नगर आराध्य देव श्री गोपीनाथ मंदिर और जानकी वल्लभ मंदिर सहित कई मंदिरों में भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिरों में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
21 क्विंटल अन्नकूट का भोग
श्री गोपीनाथ मंदिर के महंत डॉ. मनोहर शरण ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे ठाकुरजी को 21 क्विंटल अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। इसमें 10 क्विंटल सब्जी, 5 क्विंटल चावल, बाजरा, मूंग, मोठ, कढ़ी और छप्पन भोग शामिल होंगे।
भोग लगाने के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाएगा। श्री रघुनाथ मंदिर, खेड़ापति बालाजी मंदिर, राधो-माधो मंदिर, जानकी वल्लभ मंदिर और बाबा सीताराम बावड़ी आश्रम में भी अन्नकूट महोत्सव होगा। यहां भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद बांटा जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2521870


