सीमाओं पर तैनात सैनिकों के नाम दीप जलाए:कुलोठ खुर्द के युवाओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सीमाओं पर तैनात सैनिकों के नाम दीप जलाए:कुलोठ खुर्द के युवाओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बुहाना : कुलोठ खुर्द के युवाओं ने दीपावली पर शहीदों और देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के नाम दीप जलाकर उन्हें नमन किया। यह कार्यक्रम सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव में हुआ। गांव के नवयुवक मंडल ने सामाजिक कार्यकर्ता संदीप गोठवाल के नेतृत्व में दीप जलाए। युवाओं ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले गांव के शहीदों को याद किया।
युवाओं ने कहा कि दीपावली सैनिकों के प्रति आभार जताने का भी अवसर है। सैनिक अपने परिवारों से दूर रहकर दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों का त्याग, समर्पण और शौर्य सभी के लिए प्रेरणा है। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। सैनिकों की वजह से देशवासी सुरक्षित माहौल में त्योहार मना पाते हैं।
इस मौके पर अमित खीचड़, सलामुद्दीन, टोनी महारानियां, रत्न सिंह, राहुल, पौनी, दीपेश, नीतीश, अमित, मोनू, मनिंदर, नरेंद्र, कौशल, उमेश, छोटियो और मुकेश सहित कई युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2521548


