[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जहाज पंचायत में सरपंच चुनाव की मतगणना पर भारी हंगामा, पुलिस थाना तथा उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर विधायक व प्रशासन का फुंका पुतला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जहाज पंचायत में सरपंच चुनाव की मतगणना पर भारी हंगामा, पुलिस थाना तथा उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर विधायक व प्रशासन का फुंका पुतला

ग्रामीणों ने प्रशासन व विधायक पर लगाया धांधली का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जहाज (जहाज मावता) में 5 नवंबर को संपन्न हुए सरपंच पद के चुनाव की मतगणना को लेकर विवाद गहरा गया है। मतगणना में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक धांधली का आरोप लगाते हुए पूर्व सरपंच व सरपंच प्रत्याशी रहे कैलाश चंद सैनी तथा उम्मेद सिंह शेखावत के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस थाने और उपखंड कार्यालय के सामने विधायक भगवाना राम सैनी एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। उपखंड अधिकारी व निर्वाचन अधिकारी को पुनः मतगणना कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विधायक के दबाव और प्रशासनिक पक्षपात का आरोप
सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान स्थानीय विधायक भगवाना राम सैनी का अनुचित हस्तक्षेप रहा। ग्रामीणों और प्रत्याशियों का कहना है कि प्रशासन ने विधायक के दबाव में आकर निष्पक्षता की अनदेखी की। आरोप है कि एक अन्य प्रत्याशी दिनेश सैनी ने मतगणना स्थल से बार-बार बाहर आकर समर्थकों को उकसाया, पत्थरबाजी करवाई और रिटर्निंग अधिकारी पर अनावश्यक दबाव बनाया। इसके बावजूद प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

सील टूटी मिलने और वीडियोग्राफी/दस्तावेजों पर सवाल भी आरोप
ज्ञापन में मतगणना प्रक्रिया की कई बड़ी खामियों को उजागर किया गया है।आरोप है कि वार्ड नंबर 7 और 8 की मत पेटियों की सील मतगणना के समय टूटी हुई मिलीं, जबकि मतदान समाप्ति पर नियम अनुसार सील लगाई गई थी। मतगणना के दौरान और उसके बाद प्रत्याशियों या उनके एजेंटों को मत पत्र नहीं दिखाए गए। मतगणना को नियमानुसार वार्ड और बूथवार न कराकर अव्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया गया। मतगणना समाप्ति के बाद अंतिम रूप से किसी भी प्रत्याशी से आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं करवाए गए।

पुनर्मतगणना की मांग पर अड़े ग्रामीण
प्रत्याशी कैलाश चंद्र और उम्मेद सिंह शेखावत ने बताया कि मतगणना के दौरान बार-बार लिखित व मौखिक निवेदन करने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने पुनर्मतगणना पर कोई विचार नहीं किया। इससे नाराज होकर समर्थकों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जहाज पंचायत में निष्पक्ष रूप से पुनः मतगणना नहीं कराई गई, तो वे इस आंदोलन को बड़ी रणनीति बनाकर उग्र विरोधप्रदर्शन करेंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो जहाज ग्राम पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62