[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एचसीएल ने मनाया 60वां स्थापना दिवस, डायमंड जुबली वर्ष का आगाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एचसीएल ने मनाया 60वां स्थापना दिवस, डायमंड जुबली वर्ष का आगाज

केसीसी को 2030 तक एक से तीन मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य, सीएमडी अनुपम मिश्रा ने दिया ‘कोर द ओर, स्वेट द ओर’ का मंत्र

खेतड़ी नगर : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने सोमवार को अपना 60वां स्थापना दिवस मनाते हुए डायमंड जुबली वर्ष का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कोलकाता मुख्यालय से सीएमडी अनुपम मिश्रा ने डिजिटल माध्यम से ध्वजारोहण कर देशभर की इकाइयों में कार्यक्रमों की शुरुआत की। केसीसी प्रोजेक्ट में महाप्रबंधक एवं कार्यवाहक इकाई प्रमुख वीके इंद्रा ने ध्वजारोहण और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

2030 तक उत्पादन तीन गुना करने का लक्ष्य

सीएमडी अनुपम मिश्रा ने कंपनी की भविष्य की रणनीति साझा करते हुए उपलब्ध अयस्क संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने एचसीएल का कुल उत्पादन वर्तमान 4.2 मिलियन टन से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक 12.2 मिलियन टन करने का लक्ष्य रखा। साथ ही केसीसी प्रोजेक्ट को एक मिलियन टन से बढ़ाकर तीन मिलियन टन उत्पादन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने नीतियों के सरलीकरण के साथ आधुनिक तकनीक, स्वचालन और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘कोर द ओर’ और ‘स्वेट द ओर’ का मंत्र दिया।

सामूहिक प्रयासों से हासिल करेंगे लक्ष्य

केसीसी महाप्रबंधक वीके इंद्रा ने कहा कि डायमंड जुबली वर्ष सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नई ऊर्जा और संकल्प का अवसर है। वर्ष 2030 तक तीन मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों के साथ सुरक्षा, गुणवत्ता और तकनीकी नवाचार पर विशेष ध्यान देना होगा।

कार्यक्रम में मयुख चटर्जी, जयंत मुखोपाध्याय, विपिन शर्मा, मोहम्मद उस्मान, कमलेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62