खेतड़ी में रोडवेज ड्राइवर मोबाइल टावर पर चढ़ा:अधिकारियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, पुलिस की समझाइश पर डेढ़ घंटे बाद नीचे उतरा
खेतड़ी में रोडवेज ड्राइवर मोबाइल टावर पर चढ़ा:अधिकारियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, पुलिस की समझाइश पर डेढ़ घंटे बाद नीचे उतरा
खेतड़ी : खेतड़ी में राजस्थान रोडवेज के एक चालक ने अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रविवार को मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताया। चालक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक को सुरक्षित डेढ़ घंट बाद नीचे उतारा।
जानकारी के अनुसार, जसरापुर निवासी कालूराम पुत्र सांवलराम वर्ष 2002 से राजस्थान रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी मलसीसर से जयपुर जाने वाली रोडवेज बस पर है।

4 अधिकारियों पर लगाए परेशान करने के आरोप
कालूराम ने रोडवेज के इंस्पेक्टर ओंकार सिंह, मोहनलाल सैनी, सहीराम गार्ड और अजयपाल पर परेशान करने तथा हार्ड ड्यूटी लगाकर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। चालक का कहना है कि पिछले करीब पांच वर्षों से उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि ड्यूटी लगाने के बदले अधिकारियों की ओर से रुपये मांगे जाते हैं और रुपये नहीं देने पर हार्ड ड्यूटी लगा दी जाती है। इस संबंध में वह कई बार उच्च अधिकारियों को भी शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

छुट्टी नहीं मिलने से नाराज होकर उठाया कदम
कालूराम ने बताया कि रविवार सुबह जयपुर से आने के बाद परिचालक को तो छुट्टी दे दी गई, लेकिन जब उसने खुद छुट्टी मांगी तो उसे छुट्टी नहीं दी गई। इसी बात से परेशान होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
पुलिस और परिजन कर रहे समझाइश
घटना की सूचना मिलने पर एएसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी चालक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2518146

