[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चाड़वास में सरपंच और उपसरपंच का विजय जुलूस निकला:बस स्टैंड से पंचायत के मुख्य रास्तों से गुजरा, ग्रामीणों ने लड्डुओं और फलों से तौला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चाड़वास में सरपंच और उपसरपंच का विजय जुलूस निकला:बस स्टैंड से पंचायत के मुख्य रास्तों से गुजरा, ग्रामीणों ने लड्डुओं और फलों से तौला

चाड़वास में सरपंच और उपसरपंच का विजय जुलूस निकला:बस स्टैंड से पंचायत के मुख्य रास्तों से गुजरा, ग्रामीणों ने लड्डुओं और फलों से तौला

छापर : छापर की ग्राम पंचायत चाड़वास के नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र ढाका और उपसरपंच कालूराम भार्गव का शनिवार को विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस बस स्टैंड से शुरू होकर पंचायत के मुख्य रास्तों से गुजरा। गांव के सार्वजनिक स्थलों पर ग्रामीणों ने दोनों को स्वागत किया। महेंद्र ढाका ने घर-घर जाकर मतदाताओं का आभार जताया। जुलूस देर शाम तक चला। कार्यकर्ताओं ने ढाका को लड्डुओं और फलों से तौलकर सम्मान किया।

ढाका ने तालाब का सौंदर्यीकरण, पेयजल, गंदे पानी की निकासी, गांव में रोशनी और सड़क को अपनी प्राथमिकताएं बताया। जुलूस में गोपाल मारू, भोमाराम नायक, महेंद्र जड़िया, जैन सुख, श्रीराम ढाका, ओमप्रकाश सोनी, जितेंद्र सांख, फूलचंद नायक, हरि नायक, रामावतार स्वामी, चेनाराम, कानाराम खीचड़, बाबूलाल मेघवाल, मोडूराम ढाका और लिच्छूराम ढाका सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62