रूप चौदस पर पार्लरों में महिलाओं की भीड़:2,000 से अधिक महिलाएं और युवतियां पहुंचीं
रूप चौदस पर पार्लरों में महिलाओं की भीड़:2,000 से अधिक महिलाएं और युवतियां पहुंचीं
नीमकाथाना : नीमकाथाना में रूप चौदस पर ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं और युवतियों की भीड़ रही। शहर के 150 से ज्यादा छोटे-बड़े पार्लरों में 2,000 से अधिक महिलाएं पहुंचीं। वे रूप निखारने के लिए अलग-अलग सेवाएं लेती नजर आईं। किसी ने वैक्सिंग कराई तो किसी ने फेशियल। पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान रूप चौदस धनतेरस के अगले दिन चतुर्दशी को मनाई जाती है।
सुनीता चौधरी ने बताया कि इस दिन महिलाओं ने एचडी मेकअप, एब्र्स मेकअप, ब्लॉसी मेकअप, पार्टी वियर और राजस्थानी मेकअप कराया। मान्यता के मुताबिक, रूप चौदस पर महिलाएं और युवतियां अपना रूप निखारती हैं। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था, इसलिए इसे नरक चौदस भी कहा जाता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2516215
