कांसरड़ा में दीपिका चौधरी ने संभाला सरपंच पदभार:कहा-जनसमस्याओं का समाधान और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार रहेंगी प्राथमिकता
कांसरड़ा में दीपिका चौधरी ने संभाला सरपंच पदभार:कहा-जनसमस्याओं का समाधान और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार रहेंगी प्राथमिकता
खंडेला : कांसरड़ा ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच दीपिका चौधरी ने पदभार संभाल लिया। ग्राम विकास अधिकारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचायत भवन में हुए कार्यक्रम में उपसरपंच मुरलीधर रुलानिया, वार्ड पंच और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दीपिका चौधरी का स्वागत किया।
पदभार संभालने के बाद दीपिका चौधरी ने ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पंचायत का विकास पूरे गांव का साझा लक्ष्य है। जनसमस्याओं का समाधान और गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता रहेगी। विकास कार्यों में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
सरपंच प्रतिनिधि पवन महरिया ने कहा कि सभी समाजों को साथ लेकर पारदर्शिता और आपसी भाईचारे के साथ काम करेंगे। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर वार्ड पंच कैलाश चंद, अरविंद, मिश्री देवी, महेंद्र कुमार, बीरबल, बाला देवी, महिमा, संतोष देवी, भागीरथ और सुमन देवी सहित कई महिलाएं, पुरुष और ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2516215
