[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओवरब्रिज बना रहे लोगों पर पलटी कार,3-की मौत:हाईवे पर टैंकर से टकराने के बाद 15 फीट गहरे गड्‌ढे में गिरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

ओवरब्रिज बना रहे लोगों पर पलटी कार,3-की मौत:हाईवे पर टैंकर से टकराने के बाद 15 फीट गहरे गड्‌ढे में गिरी

ओवरब्रिज बना रहे लोगों पर पलटी कार,3-की मौत:हाईवे पर टैंकर से टकराने के बाद 15 फीट गहरे गड्‌ढे में गिरी

चित्तौड़गढ़ : चित्तौड़गढ़-कोटा नेशनल हाईवे-27 पर कार पानी के टैंकर से टकराकर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के 15 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। कार के नीचे दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। वहीं कार सवार 6 लोगों समेत 10 लोग घायल हो गए। हादसा चित्तौड़गढ़ के मेनाल के पास शुक्रवार शाम 4:30 बजे हुआ।

बेगूं डीएसपी अंकित कुडी ने बताया- हादसे में भीलवाड़ा जिले के आरोली निवासी बिहारी (45) पुत्र नाथू बंजारा, मांडलगढ़ के गांव बोलपुरिया निवासी सवता (50) पुत्र देवीलाल और गंगरार निवासी प्रेम बाई (40) पत्नी शंभूलाल की मौत हो गई।

वहीं भीलवाड़ा जिले के गांव आरोली निवासी अर्जुन (23) पुत्र बिहारी लाल, सुनीता (16) पुत्री फतेहलाल, चांदनी (17) और यूपी के रहने वाले कालू सिंह और कार सवार कोटा कुन्हाड़ी निवासी भूपेंद्र (39) पुत्र बालकिशन शर्मा, रीना (38) पत्नी भूपेंद्र शर्मा, साक्षी (12), कनिष्का (9), अनूश ( 7) और विष्णु प्रजापत घायल हो गए हैं। सभी को ग्रामीणों ने गड्ढे से बाहर निकाला।

ओवरब्रिज निर्माण के लिए खोदे गए 15 फीट गहरे गड्ढे में मजदूरों पर कार पलट गई।
ओवरब्रिज निर्माण के लिए खोदे गए 15 फीट गहरे गड्ढे में मजदूरों पर कार पलट गई।

ओवरब्रिज निर्माण के लिए खोदा गया था गड्ढा

बेगूं डीएसपी अंकित कुडी ने बताया- मेनाल जोगणिया माता के रास्ते के लिए नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। ओरवब्रिज के लिए हाईवे के पास 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है। गड्ढे में 7 मजदूर खुदाई कर रहे थे। ओवरब्रिज के काम के लिए हाईवे पर पानी का टैंकर खड़ा किया हुआ था।

इसी दौरान चित्तौड़गढ़ से कोटा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने टैंकर को टक्कर मार दी और पुलिया के नीचे गड्ढे में मजदूरों पर पलट गई। कार की टक्कर से टैंकर हाईवे पर पलट गया। वहीं गड्ढे के पास खड़ी मजदूरों की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

कार की टक्कर से पानी से भरा टैंकर हाईवे पर पलट गया।
कार की टक्कर से पानी से भरा टैंकर हाईवे पर पलट गया।
तीन घायलों को मांडलगढ़ से भीलवाड़ा रेफर किया गया है।
तीन घायलों को मांडलगढ़ से भीलवाड़ा रेफर किया गया है।

दो मजदूरों समेत तीन को रेफर किया

घायल मजदूर अर्जुन, सुनीता और कार सवार रीना की हालत गंभीर होने से तीनों को मांडलगढ़ से भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया है। डीएसपी ने बताया-टैंकर और कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कुछ दिन पहले ही बिहारी बंजारा ने ठेका लिया था

बिहारी बंजारा ने कुछ दिन पहले ही निर्माण कंपनी से फ्लाईओवर निर्माण का ठेका लिया था। इससे पहले निर्माण की जिम्मेदारी बिहारी के साले के पास थी। बिहारी के परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। वहीं, दूसरी मृतक प्रेम बंजारा का ससुराल क्षेत्र के बंजारों की जलेरी गांव में है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62