बाइपास से शीतला चौक तक महिला शौचालय नहीं, खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को परेशानी
बाइपास से शीतला चौक तक महिला शौचालय नहीं, खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को परेशानी
बिसाऊ : कस्बे के बाइपास से मुख्य बाजार होते हुए शीतला चौक तक कहीं भी महिला शौचालय की सुविधा नहीं है। इसके चलते गांवों और आसपास के कस्बों से खरीदारी व अन्य कामों के लिए बिसाऊ आने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने नगर पालिका से इस क्षेत्र में स्थायी महिला शौचालय बनवाने की मांग की है।
महिलाओं का कहना है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार पालिकाध्यक्षों और अधिशासी अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। दीपावली पर बाजार में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ने के मद्देनजर कम से कम दो दिन के लिए मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करवाने की मांग की गई है।
महिलाओं ने कहा कि वर्तमान में पालिकाध्यक्ष भी महिला हैं। ऐसे में उन्हें महिलाओं की इस परेशानी को समझते हुए स्थायी शौचालय निर्माण की दिशा में पहल करनी चाहिए। जब तक स्थायी शौचालय नहीं बनता, तब तक मोबाइल शौचालय की अस्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि बाजार आने वाली महिलाओं को परेशानी नहीं हो।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत ने कहा कि यह जायज समस्या है। कस्बे के बाजार, बस स्टैंड और बाइपास सहित अन्य क्षेत्रों में शौचालय निर्माण के लिए जगह चिह्नित की जा रही है। जगह तय होते ही शौचालय निर्माण का काम शुरू करवाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2514673
