देलसर मर्डर-केस में बोले ग्रामीण-पूर्व सरपंच को गिरफ्तार करो:SP से मिले, कहा-निर्दोष को पकड़ा; दोबारा चुनाव कराने की मांग
देलसर मर्डर-केस में बोले ग्रामीण-पूर्व सरपंच को गिरफ्तार करो:SP से मिले, कहा-निर्दोष को पकड़ा; दोबारा चुनाव कराने की मांग
नवलगढ़ : झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के देलसर गांव में पंचायत चुनाव के दौरान हुए विवाद और एक युवक की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है।एक पक्ष के लोग शुक्रवार को एसपी से मिले और नवलगढ़ पुलिस की जांच पर एकतरफा होने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा-मामले में पूर्व सरपंच आरोपी है, उसे गिरफ्तार किया जाए। कार्रवाई निष्पक्ष की जाए।
एक पक्ष ने आरोप लगाया- घटना के बाद से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में परिवार और ग्रामीणों में भय का माहौल है। पुलिस निर्दोषों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि विवाद में मुख्य भूमिका निभाने के आरोपी पूर्व सरपंच संजीव कुमार और अन्य पर कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच संजीव कुमार को गिरफ्तार करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और चुनाव के दौरान हुई कथित अनियमितताओं को देखते हुए दोबारा मतदान कराने की मांग की।
प्रियंका बोलीं- बाहर से लोग बुलाकर ग्रामीणों को धमकाया
एसपी को दिए परिवाद में एक पक्ष की प्रियंका ने बताया- चुनाव के दिन पूर्व सरपंच संजीव कुमार बार-बार गाड़ियों से गांव में चक्कर लगा रहा था। उसके साथ बाहर से बुलाए गए लोग थे। उन्होंने ग्रामीणों को वोट नहीं देने पर जान से मारने की धमकियां दीं। बाहर से आए लोगों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की। इसके बावजूद पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की। चुनाव के दौरान फर्जी वोट डलवाए गए।
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभावी कदम नहीं उठाए। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया वे निर्दोष हैं। पुलिस को उन्हें रिहा कर वास्तविक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे।
हितेश झाझड़िया बोले- घायलों को ही थाने में बैठाया
एक पक्ष के हितेश झाझड़िया ने कहा- चुनाव के दौरान पूर्व सरपंच संजीव कुमार ने विवाद किया और मारपीट की। इसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर उचित कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही थाने में बैठा लिया और गाड़ियां भी जब्त कर लीं। जिनपर मारपीट कराने के आरोप थे उनकी गिरफ्तारी नहीं की।
बाहर से बुलाए गए लोगों में शामिल एक युवक की विवाद के दौरान लगी चोटों के बाद मौत हो गई थी। इसके बावजूद प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया नहीं रोकी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब गांव में इतनी गंभीर घटना हुई तो मतदान कैसे जारी रहा। ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के साथ चुनाव दोबारा कराने की मांग की है।
यह था मामला
तोगड़ा कलां पंचायत में पूर्व सरपंच संजीव कुमार की पत्नी निशा सरपंच प्रत्याशी है। निशा पक्ष का विवाद इंद्रोश देवी पक्ष से चल रहा था।इंद्रोश देवी के बेटे पंकज ने बताया- गुरुवार रात 10:25 बजे मैं तोगड़ा कलां गांव में था। तब संजीव कुमार ने फोन पर धमकाया। उसके साथी जयवीर घरड़ाना ने कहा- हम देलसर कलां में हैं, आकर देख लो।
मैं जब देलसर पहुंचा तो संजीव-जयवीर के अलावा ओमप्रकाश सुंडा समेत अन्य लोग सात-आठ गाड़ियों वहां पहुंचे। आम चौक के पास दोनों पक्ष भिड़ गए। लोहे के पाइप और लाठी-डंडों से हमला हुआ, गाड़ियां टकराई गईं और एक-दूसरे को कुचलने की कोशिश हुई। इस बीच जयदीप नाम के युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विजय कुमार और रामनिवास घायल हो गए।
मामला दर्ज
पंकज की रिपोर्ट पर संजीव, हिस्ट्रीशीटर जयवीर और ओमप्रकाश सहित पांच नामजद और 10-15 अन्य पर मामला दर्ज हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2514545

