सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 2027 का वार्षिक सत्यापन जरूरी, चूरू में 2.86 लाख से अधिक पेंशनधारक
1 नवंबर से शुरू हुई प्रक्रिया, सत्यापन नहीं करवाने पर अटक सकता है पेंशन भुगतान; ई-मित्र और मोबाइल ऐप से भी मिलेगी सुविधा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सामाजिक सुरक्षा पेंशन का नियमित लाभ लेने वाले पेंशनधारकों के लिए जरूरी खबर है। वर्ष 2027 के लिए वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग की ओर से सत्यापन की प्रक्रिया 1 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। चूरू जिले में करीब 2 लाख 86 हजार 691 पेंशनधारक पंजीकृत हैं।
रॉयल विकलांग विकास संस्थान चूरू के प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के नियमानुसार प्रत्येक पेंशनधारक को साल में एक बार वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना जरूरी है। निर्धारित समय पर सत्यापन नहीं करवाने पर पेंशन राशि का भुगतान प्रभावित या बाधित हो सकता है। ऐसे में सभी पेंशनधारकों को जल्द से जल्द सत्यापन करवाना चाहिए।
तीन तरीकों से करवा सकते हैं सत्यापन
पेंशनधारक अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक यानी अंगूठे के निशान के माध्यम से सत्यापन करवा सकते हैं। इसके अलावा राजएसएसपी मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे चेहरे की पहचान से भी वार्षिक सत्यापन की सुविधा उपलब्ध है।
यदि बायोमेट्रिक या चेहरे की पहचान से सत्यापन नहीं हो पाता है तो ग्रामीण क्षेत्र के पेंशनधारक विकास अधिकारी और शहरी क्षेत्र के पेंशनधारक उपखंड अधिकारी कार्यालय में जाकर सत्यापन करवा सकते हैं। इसके लिए पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जा सकेगा। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए भी सत्यापन का प्रावधान है।
आधार और जन आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं
अख्तर खान रूकनखानी ने बताया कि जिन पेंशनधारकों के आधार या जन आधार कार्ड में मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है, वे पहले ई-मित्र केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर पंजीकृत करवाएं। इसके बाद वार्षिक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि पेंशन भुगतान में किसी तरह की परेशानी नहीं आए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2510280


