लक्ष्मणगढ़-बलारां में 126 नामांकन मिले सही, 10 खारिज:दोनों पंचायत समिति के 30 वार्डों में होगी वोटिंग, नामांकन वापसी के बाद साफ होगी तस्वीर
लक्ष्मणगढ़-बलारां में 126 नामांकन मिले सही, 10 खारिज:दोनों पंचायत समिति के 30 वार्डों में होगी वोटिंग, नामांकन वापसी के बाद साफ होगी तस्वीर
लक्ष्मणगढ़ : पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चौथे चरण के तहत गुरुवार को लक्ष्मणगढ़ और बलारां पंचायत समिति में नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई। जांच के बाद दोनों पंचायत समितियों में कुल 126 नामांकन पत्र वैध पाए गए, जबकि 10 नामांकन पत्र त्रुटियों के कारण खारिज कर दिए गए।
लक्ष्मणगढ़ में 66 नामांकन वैध
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में संवीक्षा के दौरान कुल 81 नामांकन पत्रों की जांच की गई। इनमें 12 में त्रुटियां पाए जाने पर खारिज कर दिया गया, जबकि 3 डुप्लीकेट नामांकन पत्रों को संलग्न किया गया। इस तरह 66 नामांकन पत्र वैध पाए गए। अब यहां के 15 वार्डों में 66 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
बलारां में 60 प्रत्याशी मैदान में
बलारां पंचायत समिति में कुल 68 नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। इनमें से 5 नामांकन पत्र त्रुटियों के कारण खारिज किए गए, जबकि 3 डुप्लीकेट नामांकन पत्र संलग्न किए गए। इसके बाद 60 नामांकन पत्र वैध पाए गए। यहां भी 15 वार्डों में 60 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
शुक्रवार को नाम वापसी, 14 को मतदान
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। दोनों पंचायत समितियों में 14 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं, 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2510279


