[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चेयरमैन ने दीपावली पर सफाई रखने की अपील की:सुमित्रा सैनी ने व्यापारियों और शहरवासियों से कचरा सड़क पर न डालने और सफाई कर्मियों का सम्मान करने को कहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चेयरमैन ने दीपावली पर सफाई रखने की अपील की:सुमित्रा सैनी ने व्यापारियों और शहरवासियों से कचरा सड़क पर न डालने और सफाई कर्मियों का सम्मान करने को कहा

चेयरमैन ने दीपावली पर सफाई रखने की अपील की:सुमित्रा सैनी ने व्यापारियों और शहरवासियों से कचरा सड़क पर न डालने और सफाई कर्मियों का सम्मान करने को कहा

चिड़ावा : चिड़ावा में दीपावली के त्योहारी सीजन को देखते हुए नगरपालिका चेयरमैन सुमित्रा सैनी ने शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापारियों और आमजन से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ बनाने में जुटे हैं। उन्होंने दुकानदारों से सड़क पर कचरा नहीं डालने और कचरे का सही तरीके से निस्तारण करने को कहा।

सुबह और रात को चल रहा सफाई अभियान

चेयरमैन सुमित्रा सैनी ने बताया कि त्योहारी सीजन में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सुबह और रात के समय बाजार में विशेष सफाई अभियान चला रहे हैं। वहीं, कचरा संग्रहण करने वाला टेम्पो दिन में तीन बार संचालित हो रहा है। इसके बावजूद सफाई के कुछ समय बाद ही सड़कों पर कचरा दिखाई देने लगता है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मेहनत को सफल बनाने के लिए व्यापारियों और नागरिकों का सहयोग जरूरी है।

साफ बाजार से बढ़ेगी ग्राहकों की आवाजाही

सुमित्रा सैनी ने विश्वास जताया कि व्यापारियों और नागरिकों के थोड़े से सहयोग से चिड़ावा बाजार को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। साफ-सुथरे बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने संदेश दिया कि ‘साफ बाजार- सुंदर चिड़ावा- ग्राहक भी ज्यादा आएंगे।’ दीपावली के अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन की इस पहल को शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad