चारावास ग्राम पंचायत में कुल 81.98 प्रतिशत वोटिंग:3956 में से 3243 मतदाताओं ने वोट डाला; देर रात नतीजे
चारावास ग्राम पंचायत में कुल 81.98 प्रतिशत वोटिंग:3956 में से 3243 मतदाताओं ने वोट डाला; देर रात नतीजे
चारावास : चारावास ग्राम पंचायत में शाम 6 बजे तक 81.98 प्रतिशत मतदान, बूथ संख्या 134 पर मतदान जारी, केंद्र पर लगी रही मतदाताओं की कतार; 3956 में से 3243 मतदाताओं ने डाले वोट
ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में शाम 6 बजे तक कुल 81.98 प्रतिशत मतदान हुआ। रिटर्निंग अधिकारी सिकन्दर कुमार ने बताया कि शाम 6 बजे तक बूथवार स्थिति के अनुसार बूथ संख्या 133 पर 980 में से 820, बूथ संख्या 134 पर 1133 में से 865, बूथ संख्या 135 पर 902 में से 716 तथा बूथ संख्या 136 पर 941 में से 842 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 133, 135 और 136 पर शाम 6 बजे तक मतदान संपन्न हो गया, जबकि बूथ संख्या 134 पर मतदान प्रक्रिया जारी रही और मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइन लगी हुई थी। इस प्रकार चारों बूथों पर कुल 3956 मतदाताओं में से 3243 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल मतदान प्रतिशत 81.98 प्रतिशत रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2510170

