उदयपुरवाटी मे 24 ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार चुनने उमड़ा जनसैलाब, नांगल में 3 बजे तक 61% वोटिंग
उदयपुरवाटी मे 24 ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार चुनने उमड़ा जनसैलाब, नांगल में 3 बजे तक 61% वोटिंग
उदयपुरवाटी : राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के तीसरे चरण के तहत गुरुवार को उदयपुरवाटी पंचायत समिति की सभी 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्डपंच का सेहरा बांधने के लिए मतदान की ऐतिहासिक हलचल देखने को मिल रही है। 105 मतदान केंद्रों और 278 वार्डों पर सुबह से ही लोकतंत्र का उत्साह चरम पर है। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मतदाता सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत नांगल में मतदाताओं के भारी उत्साह के चलते दोपहर 3 बजे तक 61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। कुल मतदान केंद्र 105, कुल वार्ड (वार्ड पंच सीट) 278, कुल पंजीकृत मतदाता 1,03,198, पुरुष मतदाता 54,552, महिला मतदाता 48,644 अन्य मतदाता 02 है।

शांतिपूर्ण मतदान, देर रात तक आएंगे चुनाव परिणाम
उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाघोली, बागोरा, चवरा, छापोली, दीपपुरा, गुडा, गुडा ढहर, जहाज, जोधपुरा, ककराना, किशोरपुरा, मणकसास, मण्डावरा, नांगल, नेवरी, पचलंगी, पापडा, पोंख, सराय, सोकडाला, खोह, झडायानगर, तैजाजी नगर, कोट सहित सभी 24 ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों और समर्थकों ने घर-घर जाकर अंतिम समय तक वोट मांगने में पूरी ताकत झोंक दी थी।
प्रशासन के अनुसार शाम को मतदान का समय समाप्त होते ही सभी पोलिंग बूथों व ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर तुरंत मतगणना शुरू कर दी जाएगी। देर रात तक उदयपुरवाटी की 24 ग्राम पंचायतों के नए सरपंचों और वार्डपंचों की जीत का ऐलान कर दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2508500


