बीदासर की ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए होगी वोटिंग:बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट, देर रात तक घोषित होंगे नतीजे
बीदासर की ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए होगी वोटिंग:बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट, देर रात तक घोषित होंगे नतीजे
सुजानगढ़ : पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत बीदासर पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में गुरुवार को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। इससे पहले बुधवार को नामांकन दाखिल करने और नाम वापस लेने की प्रक्रिया होगी। चुनाव को लेकर गांवों में माहौल चरम पर है। प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान बैलेट पेपर से कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में चुनाव
तीसरे चरण में राजस्थान के 27 जिलों की 116 पंचायत समितियों की 3,716 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इस चरण में मतदाता दूसरी बार मतदान करेंगे। इससे पहले 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वोट डाले गए थे।
इस बार सीधे हाथ की तर्जनी पर लगेगी स्याही
पिछले मतदान में मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाई गई थी। इस बार सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान के दौरान दाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2507063

