नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलटी पिकअप:अंतिम संस्कार से लौट रहे 5 बुजुर्ग घायल, रीबिया और खण्डवा के बीच हुआ हादसा
नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलटी पिकअप:अंतिम संस्कार से लौट रहे 5 बुजुर्ग घायल, रीबिया और खण्डवा के बीच हुआ हादसा
चूरू : चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र में रीबिया और खण्डवा के बीच बुधवार को सड़क पर अचानक नीलगाय आने से बड़ा हादसा हो गया। नीलगाय को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार पांच बुजुर्ग घायल हो गए। सभी हरियासर गांव में रिश्तेदारी में हुए निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होकर रीबिया लौट रहे थे। घायलों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने इलाज शुरू किया। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है।
अंतिम संस्कार से लौटते समय सामने आई नीलगाय
अस्पताल में मौजूद एक ग्रामीण ने बताया कि रीबिया निवासी सहीराम (70), रामेश्वरलाल (65), मामचंद (80), मनीराम (60) और लक्ष्मणराम (70) पिकअप से हरियासर गांव गए थे। वहां रिश्तेदारी में किसी की मौत होने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रीबिया और खण्डवा के बीच अचानक पिकअप के सामने नीलगाय आ गई। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में पांचों बुजुर्ग घायल हो गए।
ग्रामीणों और परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद घायलों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल इलाज शुरू किया। सहीराम की हालत गंभीर बताई गई, जबकि अन्य घायलों का भी इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ ने अस्पताल चौकी को भी घटना की जानकारी दी।
डॉ. घिंटाला ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
हादसे की सूचना मिलने पर रीबिया गांव निवासी एवं चूरू मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुरेन्द्र घिंटाला भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों की स्थिति की जानकारी ली और उनके इलाज में सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2507060
