[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर विभाग का शिकंजा, झुंझुनूं में महावीर भंडार और जोधपुर मिष्ठान सहित कई दुकानों पर छापेमारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर विभाग का शिकंजा, झुंझुनूं में महावीर भंडार और जोधपुर मिष्ठान सहित कई दुकानों पर छापेमारी

तीन टीमों ने एक साथ चलाया जांच अभियान, घी, नमकीन, मावा, पनीर, रसगुल्ला और कलाकंद सहित कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

झुंझुनूं : दीपावली सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली है। राज्य सरकार के ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत बुधवार को झुंझुनूं शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन टीमों ने एक साथ कई प्रतिष्ठित मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान महावीर मावा भंडार और जोधपुर मिष्ठान भंडार सहित कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीमों ने त्योहारों पर सबसे अधिक बिकने वाले मावा, मिठाई, घी, पनीर और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल संग्रहित किए।

महावीर भंडार से घी-नमकीन, जोधपुर मिष्ठान से छेना टोस्ट का सैंपल

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. विकास शर्मा और के.के. फुलवा की टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों में जांच अभियान चलाया। टीम ने महावीर मावा भंडार से घी और नमकीन के नमूने लिए। वहीं, जोधपुर मिष्ठान भंडार से छेना टोस्ट (बंगाली मिठाई) का सैंपल संग्रहित किया। इसके अलावा एक अन्य प्रतिष्ठित खाद्य प्रतिष्ठान से रसगुल्ला और मावा (खोया) के नमूने भी लिए गए।

चाय से लेकर चावल तक की गुणवत्ता जांची

दूसरी टीम में लालूराम यादव, महेंद्र सिंह मेहनत कश, सुखदेव सिंह और सुमेर सिंह शामिल रहे। इस टीम ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान चौथ मल श्याम सुंदर के प्रतिष्ठान से चाय, जोधपुर मिष्ठान भंडार से मावा एवं मावा मिठाई तथा सुभाष एंड कंपनी से चावल का नमूना लिया गया।

मंडावा रोड पर पनीर और कलाकंद के सैंपल

तीसरी टीम ने गणेश मंदिर, मंडावा रोड स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र चतुर्वेदी, नेमीचंद मीणा, डॉ. निक्की चौधरी और विनोद कुमारी की टीम ने यहां से पनीर के दो, मावा का एक और कलाकंद का एक नमूना संग्रहित किया।

लैब रिपोर्ट के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि सभी संग्रहित नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी अनियमितता सामने आती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Screenshot

त्योहारों पर मिलावट रोकना विभाग की प्राथमिकता

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। मावा, पनीर, घी और मिठाइयों में मिलावट की आशंका को देखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विभाग का कहना है कि जिले में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। मिलावटखोरी के जरिए आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारी सीजन में विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हलचल है। अब सबकी नजरें खाद्य प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे पता चलेगा कि लिए गए नमूनों में गुणवत्ता के मानक पूरे हो रहे हैं या नहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad