[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आपसी सहमति से राजपुरा पंचायत में चुनी गई पूरी टीम, पूजा कुमारी निर्विरोध बनीं सरपंच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

आपसी सहमति से राजपुरा पंचायत में चुनी गई पूरी टीम, पूजा कुमारी निर्विरोध बनीं सरपंच

सभी 7 वार्ड पंच भी निर्विरोध निर्वाचित, उप सरपंच के लिए रणवीर सिंह के नाम पर भी बनी सहमति

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

लोसल : पंचायतीराज चुनाव से पहले धोद पंचायत समिति की नवसृजित ग्राम पंचायत राजपुरा ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की है। यहां सर्वसमाज के लोगों ने आपसी सहमति से सरपंच सहित सभी सात वार्ड पंचों का निर्विरोध निर्वाचन करवाया। अनुसूचित महिला वर्ग के लिए आरक्षित सरपंच पद पर पूजा कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

जानकारी के अनुसार सरपंच पद के लिए दो नामांकन दाखिल हुए थे। इसके बाद गांव के सर्वसमाज के लोग एक जाजम पर बैठे और आपसी विचार-विमर्श के बाद एक प्रत्याशी को नामांकन वापस लेने के लिए राजी किया। नामांकन वापसी के बाद पूजा कुमारी एकमात्र प्रत्याशी रह गईं और उन्हें निर्विरोध सरपंच चुन लिया गया। ग्रामीणों की इसी सहमति से पंचायत के सभी सात वार्ड पंच भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सरपंच पूजा कुमारी और सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों को प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ग्रामीणों ने आगामी 6 नवंबर को होने वाले उप सरपंच चुनाव के लिए भी सर्वसम्मति से रणवीर सिंह के नाम पर सहमति जताई है। राजपुरा में पंचायत की पूरी टीम निर्विरोध चुने जाने से ग्रामीणों में खुशी और एकजुटता का माहौल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad