मंडावा पंचायत समिति की 15 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित:जिलाध्यक्ष ने जमा कराए पार्टी सिंबल, 14 नंवबर को होगी वोटिंग
मंडावा पंचायत समिति की 15 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित:जिलाध्यक्ष ने जमा कराए पार्टी सिंबल, 14 नंवबर को होगी वोटिंग
मण्डावा : झुंझुनूं में मण्डावा पंचायत समिति चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने सभी 15 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची जारी की है। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन विधायक एवं जिला अध्यक्ष रीटा चौधरी ने प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न आवंटन से जुड़े फॉर्म निर्वाचन अधिकारी (RO) को जमा करवाए।
इस दौरान मण्डावा नगरपालिका अध्यक्ष सज्जन मिश्रा, नरेश सोनी, शीशराम बुरड़क सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिले की चार पंचायत समितियों में चौथे चरण के तहत 14 नवंबर को मतदान होगा। इनमें खेतड़ी, बबाई, मण्डावा और अलसीसर पंचायत समितियां शामिल हैं। इन पंचायत समितियों में कुल 115 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें खेतड़ी में 30, बबाई में 26, मण्डावा में 27 और अलसीसर में 32 ग्राम पंचायतें हैं। मतदान के बाद 20 नवंबर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2507069


