पलसाना में अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय:नगर पालिका ने माइक से व्यापारियों को चेताया, सामान जब्त कर जुर्माना वसूलेगी
पलसाना में अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय:नगर पालिका ने माइक से व्यापारियों को चेताया, सामान जब्त कर जुर्माना वसूलेगी
पलसाना : पलसाना में दीपावली और गोवर्धन पर्व को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। नगर पालिका की ओर से क्षेत्र में माइक के माध्यम से अनाउंसमेंट करवाकर व्यापारियों और दुकानदारों को दो दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। अधिशासी अधिकारी रवीना चौधरी ने बताया कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामान जब्त करने और नियमानुसार जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
अधिशासी अधिकारी रवीना चौधरी ने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने के लिए यह कदम उठाया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के मुख्य मार्गों और सड़कों पर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट, दुकानों और ठेला-रेहड़ी संचालकों को अपनी निर्धारित सीमा से बाहर रखा सामान हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिन व्यापारियों ने दुकानों और प्रतिष्ठानों की निर्धारित सीमा से बाहर स्थायी या अस्थायी रूप से सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है, वे अगले दो दिनों में स्वयं अतिक्रमण हटा लें।
सामान जब्त कर वसूला जाएगा जुर्माना
नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर पालिका की ओर से स्वयं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बाहर रखा सामान जब्त किया जाएगा और नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2503928

