[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काकीनाडा-हिसार एक्सप्रेस में लगेंगे नए आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले कोच:झटके और कंपन महसूस नहीं होंगे, हादसा होने पर एक दूसरे पर नहीं चढ़ते


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

काकीनाडा-हिसार एक्सप्रेस में लगेंगे नए आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले कोच:झटके और कंपन महसूस नहीं होंगे, हादसा होने पर एक दूसरे पर नहीं चढ़ते

काकीनाडा-हिसार एक्सप्रेस में लगेंगे नए आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले कोच:झटके और कंपन महसूस नहीं होंगे, हादसा होने पर एक दूसरे पर नहीं चढ़ते

चिड़ावा : चिड़ावा होकर चलने वाली काकीनाडा टाउन-हिसार-काकीनाडा टाउन एक्सप्रेस में अब पुराने कोचों की जगह आधुनिक LHB कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सफर को बेहतर बनाने के लिए ट्रेन को नए रेक से चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन काकीनाडा और हिसार के बीच चलती है और शेखावाटी को दक्षिण भारत से जोड़ती है।

रेलवे के PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 17295 काकीनाडा टाउन से 5 जनवरी 2027 से LHB कोचों के साथ रवाना होगी। वहीं, ट्रेन नंबर 17296 हिसार से 8 जनवरी 2027 से नए रेक के साथ चलेगी।

ट्रेन में होंगे 22 लाल रंग के नए कोच

नई व्यवस्था के तहत ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 फर्स्ट एसी, 3 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 7 स्लीपर, 4 जनरल और 2 पावर कार शामिल हैं। नए LHB कोच लाल रंग के होंगे।

हादसे में कोचों के एक-दूसरे पर चढ़ने का खतरा होगा कम

रेल यात्री संघ चिड़ावा के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि LHB कोच एंटी-टेलीस्कोपिक डिजाइन पर आधारित होते हैं। इससे दुर्घटना के दौरान कोचों के एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने की आशंका कम रहती है। इनमें बेहतर सस्पेंशन होने से सफर के दौरान झटके और कंपन भी कम महसूस होते हैं।

इन कोचों को अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें शोर कम होता है और डिस्क ब्रेक सिस्टम के कारण ब्रेकिंग भी बेहतर रहती है।

इस बदलाव से चिड़ावा, झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक कोचों में सफर करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही दक्षिण भारत और शेखावाटी के बीच रेल यात्रा पहले से अधिक आरामदायक होने की उम्मीद है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22