[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में 77.14 प्रतिशत मतदान:भानीपुरा में 76.89 प्रतिशत वोट पड़े; 20 नवंबर को आएंगे नतीजे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में 77.14 प्रतिशत मतदान:भानीपुरा में 76.89 प्रतिशत वोट पड़े; 20 नवंबर को आएंगे नतीजे

सरदारशहर में 77.14 प्रतिशत मतदान:भानीपुरा में 76.89 प्रतिशत वोट पड़े; 20 नवंबर को आएंगे नतीजे

सरदारशहर : सरदारशहर पूर्व और भानीपुरा पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए वोटिंग हुई। तीनों पंचायत समितियों के 47 वार्डों और जिला परिषद के 8 वार्डों में मतदान हुआ। सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रही।

भानीपुरा के नायब तहसीलदार प्रहलाद राय पारीक ने बताया – सरदारशहर पंचायत समिति क्षेत्र में 79,203 मतदाता हैं। इनके लिए 90 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सरदारशहर पूर्व पंचायत समिति क्षेत्र में 83 मतदान केंद्र और भानीपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में 97 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

मतदान प्रतिशत

पंचायत समिति 10 बजे तक 1 बजे तक 3 बजे तक 6 बजे तक फाइनल
सरदारशहर 18.93 प्रतिशत 43.33 प्रतिशत 59.86 प्रतिशत 77.14 प्रतिशत –
सरदारशहर पूर्व 13.63 प्रतिशत 28.61 प्रतिशत 52.26 प्रतिशत 63.99 प्रतिशत 68.50 प्रतिशत
भानीपुरा 17.59 प्रतिशत 40.40 प्रतिशत 57.04 प्रतिशत 76.89 प्रतिशत –

सरदारशहर पंचायत समिति प्रधान की सीट सामान्य वर्ग के लिए है। सरदारशहर पूर्व में यह सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित है, जबकि भानीपुरा में सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। मतदान शाम 6 बजे तक चला। मतगणना 20 नवंबर को होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। सरपंच पद के लिए 5 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22