[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुनाव ड्यूटी में हेड कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत:राजगढ़ थाने के ढंढाल लेखु गांव में तैनात थे, खाना खाते समय बिगड़ी तबीयत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

चुनाव ड्यूटी में हेड कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत:राजगढ़ थाने के ढंढाल लेखु गांव में तैनात थे, खाना खाते समय बिगड़ी तबीयत

चुनाव ड्यूटी में हेड कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत:राजगढ़ थाने के ढंढाल लेखु गांव में तैनात थे, खाना खाते समय बिगड़ी तबीयत

सादुलपुर : चूरू जिले के सादुलपुर में पंचायत राज चुनाव की ड्यूटी के दौरान राजगढ़ थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल भंवर लाल कुलड़िया की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आने की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई।

ढंढाल लेखु गांव में लगी थी चुनाव ड्यूटी

भंवर लाल कुलड़िया तारानगर तहसील के देवगढ़ गांव के रहने वाले थे। वे राजगढ़ थाने में ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज के पद पर तैनात थे। पंचायत राज चुनाव के तहत उनकी ड्यूटी पंचायत समिति राजगढ़ के ढंढाल लेखु गांव में लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद उनके शव को राजकीय रेफरल अस्पताल, सादुलपुर की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

हेड कॉन्स्टेबल की मौत की सूचना मिलते ही एएसपी रिछपाल सिंह चारण, डीएसपी हरि सिंह धायल और राजगढ़ थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल उनकी मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22